काली पट्टी बांध सचिवो ने आनलाइन हाजिरी का किया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। ऑनलाइन उपस्थिति और फील्ड इंस्पेक्शन सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को कोन विकासखंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया। कर्मचारियों का कहना है कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र की कार्यप्रणाली और भौगोलिक स्थिति के अनुरूप नहीं है।


विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में नेटवर्क समस्या, संसाधनों की कमी और फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मोबाइल एप आधारित उपस्थिति प्रणाली व्यवहारिक नहीं है। उनका कहना है कि जमीन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था परेशानी पैदा करेगी और कार्यों की गति प्रभावित होगी।


आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने ज्ञापन में चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की है 01 से 04 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य 05 दिसंबर को सामूहिक विरोध प्रदर्शन 10 दिसंबर को धरना 15 दिसंबर से सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन स्तर से समाधान नहीं मिला, तो आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि यह विरोध सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत और विभागीय जटिलताओं को सामने लाने के लिए है।

इस आंदोलन में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील पाल, संजय यादव, अभिषेक सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?