कोडीन कफ सिरफ तस्करी के मास्टरमाइंड के पिता को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल गिरफ्तार

विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता है

चन्दौली, जौनपुर व गाजीपुर की पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल की कर रही थी तलाश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ड्रग माफियाओं एवं कफ सीरप तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के खुलासे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस, एसआईटी व एसओजी टीम सोनभद्र ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस टीम द्वारा कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल, निवासी ए-924/जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, आदमपुर, जनपद वाराणसी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश भागने की तैयारी में था।गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसके क्रम में आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा।

सोनभद्र पुलिस ने कफ सीरप बरामदगी के पूरे मामले का खुलासा तब किया जब 18 अक्टूबर को जनपद में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 कफ सीरप की शीशियाँ बरामद की गई थी। इसके अतिरिक्त, आरोपी बृज मोहन व शिवहरि की सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने गाज़ियाबाद में संयुक्त कार्यवाही कर चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप तथा ₹20 लाख फंडिंग की नकदी बरामद की थी।
इस मामले की जांच से स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था। एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग ₹25 करोड़ के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ, जिनमें से अधिकांश फर्में धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं। जिसके संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया है।

वही 29 नवम्बर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(A) भारतीय न्याय संहिता तथाधारा 27(A), 29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
ड्रग इंस्पेक्टर के एफआईआर में उल्लेखित है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म माँ कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा0 लिमिटेड द्वारा 01.04.2024 से 23.08.2025 तक 7,53,000 शीशियाँ Phensedyl Syrup अवैध रूप से काले बाजार में खपाई गईं। उक्त संगीन आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी की गई।

इस कोडीन युक्त कफ सिरफ तस्करी मामले का मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल जनपद सोनभद्र पुलिस सहित चंदौली पुलिस, जौनपुर पुलिस व गाजीपुर पुलिस तलाश कर रही थी। जिसमे सोनभद्र पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता गिरफ्तार करने में सफल रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?