अज्ञात वाहन सवार बदमाशो ने पशु पालको को बंधक बना चार दर्जन भेड़ किया चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया काला गांव के कुसियारिया मजरे से शुक्रवार की देर रात 2 बजे के करीब हौसला बुलंद चोरों ने पशुपालकों को बंधक बनाकर चार दर्जन के ऊपर पशुपालकों की भेड़ उठा ले गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसीयरिया मजरा निवासी शिवनाथ पाल पुत्र दर्शू पाल व शिवबलि पाल पुत्र महावीर पाल ने बताया कि शुक्रवार की रात भेड़ के पास मढ़हा लगाकर सोए थे कि रात करीब दो बजे के लगभग वाहन सवार आधा दर्जन के करीब पहुंचे बदमाशों ने जाली के अंदर बंधी भेड़ों को वाहन पर लादने लगे। जिसका विरोध करने पर हाथ में असलहा लहराने के साथ चुप रहने को कहते हुए चारपाई से बंधक बना दिए और वाहन पर भेड़ों को लादकर उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाने पर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बंधक को मुक्त कराया। 

वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची संतनगर पुलिस पीड़ित से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते पिछले दो हफ्तों में लगातार भेड़ चोरी हो रहे हैं जिससे सभी ग्रामीण दहशत में है पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी से ग्रामीणों का जीना हराम हो गया है।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि रास्तों पर लगे सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है जल्द ही भेड़ चोरों का पर्दाफाश होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?