दबाव में कार्य कर रहे बीएलओ इसलिए एसआईआर की निर्धारित तिथि बढ़ाई जाए:कन्हैया पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उरमौर पर प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि एसआईआर को लेकर मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर प्रेसवार्ता की जा रही है, इसी के परिपेक्ष में बीएलओ तहत हो रहे कार्यों में बीएलओ को तमाम कठिनाइया आ रही है जहां एक ओर समाचार पत्रों के माध्यम से सुनने को मिला कि करीब 19 बीएलओ की मृत्यु हो चुकी है, यह निर्धारित तिथि में कार्य का दबाव को झेल नहीं पाए, इसको लेकर निर्धारित तिथि बढ़ाई जाए। 

वही श्री पाण्डेय ने कहा कि अगर कोई बीएलओ जानकर नहीं है तो उसे ट्रेनिंग कराकर सही तरीके से समझाया जाए । मतदाताओ का नाम छूट न पाए और सभी को उनके अधिकार मिले ।

प्रेस वार्ता में उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म में जहां एक ओर निर्धारित तिथि काफी करीब आने को है वही अगर सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति देखा जाए तो तमाम ऐसे स्थान है जहां अभी नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा। जिले के पनारी , सूअरसोत, मूर्तियां, बभनी सहित अन्य आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इसके साथ ही दो-दो विधानसभाएं सुरक्षित हैं, पढ़े लिखो की संख्या बहुत अच्छी नहीं है, जागरूकता की भी कमी है जहां एक तरफ बीएलओ परेशान है। वहीं दूसरी ओर मतदाता भी अपने नाम को लेकर के उसका नाम कटने ना पाए वह भी परेशान है इसलिए इसकी निर्धारित तिथि बढ़ानी चाहिए।

कांग्रेस कमेटी प्रदेश निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग करते हैं कि इसकी निर्धारित तिथि बढ़ाई जाए ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे ।

इस प्रेस वार्ता में पूर्व-शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नूरुद्दीन खान ,राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?