अमित मिश्रा
सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तर मोहाल स्थित एक होटल का मामला
पीड़ित परिवार के तहरीर पर सीसी टीवी खंगाल रही पुलिस, जांच के दायरे में दो अनजान चेहरे
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर में स्थित एक होटल में शादी का जश्न अपने चरम पर था की इसी बीच शूटबूट में आये शातिर चोरो ने पर्स में रखे लाखों के गहनो पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी ने जब होटल में लगे सीसी टीवी कैमरे से जांच किया तो आधे से ज्यादा कैमरे खराब मिले ,जिससे आधी-अधूरी जांच कर पीड़ित को चौकी प्रभारी ने सतुंष्ट करने का प्रयास किया और प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी संतोष तिवारी परिवार के साथ सोनभद्र नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आये थे। इस शादी समारोह में रस्मो का कार्यक्रम चल रहा था,जिसमे सभी सब लोग बढ़-चढ़ कर लुप्त उठा रहे थे। इसी बीच शूटबूट में आये दो शातिर चोर भी शादी समारोह में शामिल हो गये। इसी दौरान पीड़ित सन्तोष की पत्नी हीरामणि तिवारी के पास रखे बैग के अंदर करीब तीन लाख पचास हजार रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगो ने बताया कि दो संदिग्ध युवक समारोह में बार-बार मंडरा रहे थे। शक तो हुआ, लेकिन किसी ने अंदाजा नहीं लगाया कि वे चोरी की वारदात के लिए मौके की तलाश में हैं। समारोह की भीड़ और आवाज का फायदा उठाकर चोर बैग लेकर होटल से बाहर निकल गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। होटल स्टाफ से पूछताछ हो रही है और चोरों के संभावित रास्तों की भी तलाश की जा रही है। शादी के बीच हुई इस चोरी ने खुशियों को झटका दिया है और अब पूरा परिवार उम्मीद लगाए बैठा है कि जांच जल्द नतीजे तक पहुंचे और चोरों तक पुलिस की पकड़ बने।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है, सीसी टीवी फुटेज में कुछ चेहरे दिखे हैं जांच की जा रही है।







