गोटी बांध गांव में महिला व उसके पति की पिटाई का वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सहजन सेवा केंद्र संचालक पर लगा दलित दंपती को मारने-पीटने का आरोप

सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के गोटी बांध गांव से एक शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दबंग सहजन सेवा केंद्र संचालक द्वारा दलित महिला और उसके पति को बेरहमी से मारते-पीटते हुए देखा जा सकता है। यह घटना न केवल ग्रामीणों में आक्रोश का कारण बनी है, बल्कि महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जीरो टॉलरेंस नीति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोटी बांध के झड़पी निवासी विजय कुमार पुत्र काशी राम अपना जॉब कार्ड लेने सहजन सेवा केंद्र पहुँचे थे। आरोप है कि केंद्र संचालक ने जॉब कार्ड देने से इनकार कर दिया। इसके बाद विजय कुमार ग्राम प्रधान को साथ लेकर केंद्र पहुँचे, लेकिन प्रधान को देखते ही संचालक भड़क उठा और विजय कुमार को मारने लगा।

पति पर हो रहे हमले को देखकर उसकी पत्नी ममिता बीच-बचाव के लिए आगे आई, तो आरोप है कि केंद्र संचालक, उसके भाई और पिता ने मिलकर दलित दंपती को जमकर पीटा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि जॉब कार्ड को लेकर संचालक लंबे समय से मनमानी कर रहा था।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं वायरल वीडियो ने स्थानीय प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित दंपती को न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?