मुलायम सिंह यादव की जयंती पर यूथ ब्रिगेड ने किया रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- जिला अस्पताल ब्लड बैंक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया डोनशन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की युवा इकाई मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने जिला अध्यक्ष सत्यम पांडेय के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इस दौरान दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर नेताजी को नमन किया। जिला अध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से उन्होंने महान नेता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व इतना विशाल था कि उनकी विचारधारा और समाजवाद का संदेश सदैव युवाओं के दिलों में जीवित रहेगा।

सत्यम पांडेय ने यह भी कहा कि समाजवाद का परचम तभी ऊँचा लहराएगा जब समाजवादी पार्टी की सरकार पूरे देश में बनेगी और इस लक्ष्य के लिए यूथ ब्रिगेड का हर कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

रक्तदान कार्यक्रम में पिंटू सिंह, आदिल अंसारी, अमित मौर्या, नितीश पटेल, बालेश्वर यादव, फहीम अहमद समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?