समाजसेवी ने खनन हादसे के पीड़ित परिवारों की मदद की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- मुआवज़ा, आवास और नौकरी दिलाने का दिया भरोसा

O- समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने खनन हादसे के पीड़ित परिवारों की मदद की

ओबरा (सोनभद्र) । बिल्ली–मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में पनारी ग्राम पंचायत के चार लोगों की मौत के बाद परिजनों से मिलने और उनका दर्द बांटने के लिए समाजसेवी रमेश सिंह यादव एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुँचे।

मुलाकात के दौरान उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की और आश्वस्त किया कि हर संभव सहयोग आगे भी जारी रहेगा। रमेश सिंह यादव ने कहा कि गरीब और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिया कि

  • प्रशासनिक स्तर पर उचित मुआवज़ा दिलाने,
  • प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने,
  • और परिवार के सदस्यों को संविदा पर रोजगार दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

रमेश सिंह यादव ने खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन सख़्ती से किया जाता तो कई जानें बच सकती थीं। उन्होंने मांग की कि खनन क्षेत्रों में सुरक्षा प्रक्रिया को कड़ाई से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हादसे के बाद समाजसेवी की इस पहल ने पीड़ित परिवारों को संवेदना के साथ-साथ राहत का एक संबल भी प्रदान किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?