एसआईआर फार्म भरवाने में कार्यकर्ता मतदाताओ का करे सहयोग: संजय यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बूथ अध्यक्षो के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव में बैठक

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समाजवादी पार्टी ब्लाक प्रभारी के नेतृत्व में बुधवार को बैठक आयोजित किया गया।इस बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एसआईआर फार्म भरने की अपील किया।इस कार्य के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर इस कार्य में लगे इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया।बैठक में क्षेत्र की समस्याओ को चिन्हित कर निस्तारण करने पर भी रणनीति बनी।

ब्लाक प्रभारी संजय यादव ने बताया कि एसआईआर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा मतदाता विवरणों का सत्यापन करके मतदाता सूची को अद्यतन और सही करने की एक प्रक्रिया है इसके लिए बीएलओ घर घर जाकर एसआईआर फार्म पहुंचाएंगे।

श्री यादव ने सभी से अपील किया कि इस का लक्ष्य में सभी लोग सहयोग करें और अपना साथ साथ अन्य लोगों के भी फार्म भरवाने के लिए प्रेरित करें।इसके लिए समाजवादी पार्टी गांव गांव में जागरूकता अभियान चला रही है जिससे अधिक से अधिक एस आई आर फार्म भरे जा सके।

इस जागरूकता कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी विधान सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव,ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार खरवार,जोन प्रभारी रामनारायण गोड़,सुमेर सिंह,सेक्टर प्रभारी मान सिंह आयाम, बैजनाथ यादव,गोपी चंद बियार,रामजतन ,अशोक खरवार, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय शंकर यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?