रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग तेज,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- संदीप मिश्रा बोले, “जनहित में सरकार तुरंत ले निर्णय”

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सोनभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सौंपते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर त्वरित रूप से फ्लाईओवर निर्माण की मांग उठाई।

मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन बढ़ती भीड़ और लगातार लगने वाले जाम से लाखों की आर्थिक हानि हो रही है। यह मार्ग मिर्जापुर को बिहार से जोड़ने के साथ ही जिला मुख्यालय की सबसे व्यस्त सड़क है, जिस पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।

उन्होंने बताया कि,

  • दिनभर में 10–12 बार क्रॉसिंग बंद होती है।
  • हर बार जाम लगने से लगभग 50,000 रुपये का ईंधन व्यर्थ होता है।
  • प्रतिदिन कुल आर्थिक हानि 4–5 लाख रुपये के करीब पहुंच जाती है।
  • महीने में लगभग 1.5 करोड़ और साल में 18–20 करोड़ रुपये का नुकसान केवल इस जाम के कारण होता है।

संदीप मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो मोर्चा जनहित में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के संरक्षक शिवचरन पटेल, पप्पू पटेल, सर्वेष तिवारी, अतुल चौबे, ऋषभ चौबे, सत्यम पांडेय, संजय बियार, मनीष मोदनवाल, आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, अनूप बिंद, विजय बिंद, दिनेश चेरो, राज कनौजिया, राहुल जाटव, रोहित सोनकर, रासमय खरवार, आनंद चौबे, संतोष चेरो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?