घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बीते दिनों अज्ञात चार पहिया वाहन से बाइक सवार हुए था घायल, वाराणसी में चल रहा था इलाज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़-धुरकरी में बीते दिनों चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसका उपचार वाराणसी में एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन तथा चालक के विरुद्ध एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया है।

वही अपराध निरीक्षक शमशेर यादव ने बताया कि पेढ़ गांव के रहने वाले ओम प्रकाश यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई शांति प्रकाश 27 वर्ष बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। किसी चार पहिया वाहन ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर भाई को धक्का मार दिया, जिससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल का उपचार एक अस्पताल में चल रहा था। जहां रविवार की रात भाई ने दम तोड़ दिया। शव लेकर परिजन रोते बिलखते घर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।

अपराध निरीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण में घटना के वक्त की गई शिकायत पर ही अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फरार चालक व वाहन की तलाश मे पुलिस जुटी है। इधर परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों मे सबसे छोटा था, जिसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।

Leave a Comment

1386
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?