अजीत कुमार
पत्नी , बेटी व बेटा सहित पांच गिरफ्तार,2 करोड़ रुपये नगद बरामद
प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। जनपद की जेल में बंद मादक पदार्थों की तस्करी करने वाल माफिया चला रहा था तस्करी गैंग,इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 करोड़ रुपये का माल व नगदी बरामद करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग द्वारा मादक पदार्थों के तस्कर के घर छापेमारी कर 6 किलो गाँजा, 577 ग्राम स्मैक (हीरोइन) और 2 करोड़ 1 लाख 55 हज़ार 345 रुपए का का कैश बरामद किया गया। मामले का खुलासा पुलिस लाइन में एसपी दीपक भुकुर ने किया। वहीं इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव का है, जहां के रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा के घर नारकोटिक्स विभाग और प्रतापगढ़ पुलिस ने शनिवार सुबह 8:00 बजे छापेमारी कर 6 किलो गाँजा जिसकीं कीमत 303750 और 577 ग्राम स्मैक (हीरोइन) कीमत 11 लाख 54 हज़ार और 2 करोड़ 1 लाख 55 हज़ार 345 रुपए का का कैश बरामद किया गया। इस पूरे प्रकरण में राजेश की पत्नी रीना मिश्रा, बेटा विनायक मिश्रा, बेटी कोमल मिश्रा ,पड़ोसी यश मिश्र और अजीत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी दीपक भूकर ने प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में किया। उन्होंने बताया की मादक पदार्थों तस्करो के खिलाफ लगातार पुलिसिया कार्रवाई जारी है और कुछ दिन पूर्व भी राजेश मिश्रा द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब 3 करोड़ 6 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी।
इस मामले में उसकी पत्नी रीना मिश्रा भी लगातार उसका साथ दे रही थी और उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।दोनों के ऊपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है । गैंगेस्टर रीना मिश्रा 25 दिन पूर्व जेल से छूटकर अपने घर पहुंची थी, इसके बाद इस काले कारोबार में पुनः वह संलिप्त हुई।
मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुंच कर पुलिस द्वारा छापेमारी कर नगदी और ड्रग्स बरामद किया गया । इसके लिए करीब 24 घंटे तक नोटों की गिनती की गई है और अब सूचना आयकर विभाग को दी गई है मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। गैंगस्टर और तस्कर के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 14 से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।







