सी एस पाण्डेय
O-भाजपा जिला प्रतिनिधि ने फसल बीमा दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
O- बीमा कम्पनी तत्काल उपलब्ध कराए सहायता
बभनी (सोनभद्र) । भाजपा जिला प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सोनभद्र के किसानों के फसलों का क्षतिपूर्ति करने आग्रह किया है।ग्रामीण अंचलों में किसानों की फसल खराब हुई है जिसका समय से बीमा कम्पनी आकलन कर क्षतिपूर्ति दे।
जिला प्रतिनिधि प्रमोद दूबे ने उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिख कर सोनभद्र जिले में चक्रवाती तूफान, भारी बारिस से बर्बाद हुए किसानों की फसलों का बीमा और सरकार के सहयोग से क्षतिपूर्ति कराए जाने के संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है।उन्होंने अवगत कराया है कि
अक्टूबर माह में सोनभद्र जिले में भारी बारिश, व चक्रवात, और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं।
सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है इसलिए किसानों की फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए।
तत्काल सर्वे टीम गठित कर बैंक एवं बीमा कर्मियों को तत्काल गांवों में भेजकर राहत कार्य प्रारंभ करवाया जाए।किसानों को तत्कालिक तौर पर अधिक सहायता उनके बैंक खातों में भेजी जाए और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए जिससे भोजन की जरूरत पूरी हो सके। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है कि कुछ ऐसे भी किसान है जिनका जीवकोपार्जन फसल पर ही है जिसका आकलन कराया जाए और उन्हें अतिरिक्त लाभ भी मुहैया कराया जाए।







