दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

लोकतंत्र दुनिया के मानवता के लिए जरूरी: श्याम दोहरे

सामाजिक कार्यों में अध्यात्म को जोड़ना

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में म्योरपुर विकास खण्ड के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में गुरुवार को दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के 80 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम स्वराज के विशेषज्ञ श्याम बोहरे,चंद्रशेखर प्राण, मनीषा चटर्जी,ग्राम प्रधान विंदु देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। लोक तंत्र का आधार पंचायत राज मुख्य विषय पर आधारित सम्मेलन के पहले दिन के मुख्य अतिथि श्याम दोहरे ने कहा कि लोकतंत्र पूरी दुनिया के मानवता के लिए जरूरी है अन्यथा युगांडा का राजतंत्र हमारे सामने एक उदाहरण है कि सैनिकों ने आम आदमी की आवाज को दबाने के लिए मार कर खा जाते थे। हमारे लिए लोक तंत्र एक मजबूत आधार है जिसके माध्यम से हम मानव जीवन को सुखमय बना सकते है।

उन्होंने कहा कि जब हम वर्तमान परिवेश को देखते है तो निराशा का भाव आता है इसे दूर करने के लिए प्रशासन पर निर्भरता कम करना होगा और आम नागरिकों की भूमिका सक्रिय करनी होगी। हम हजारों साल से सामंती राजाओं से पीड़ित होते आए है उस मानसिकता का असर अभी है,लोकतंत्र केवल वोट देकर चुप बैठने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा।

उन्होंने ने कहा कि लोकतंत्र में लोक कल्याण का कानून बनाना जरूरी है। फ्रिज में दूध गर्म नहीं कर सकते। देश में अच्छे काम हो रहे है उसे विस्तार की जरूरत है ,खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि हमे खुद आगे आकर समस्याओं को चिन्हित करना होगा।

डा नरेंद्र मल्होत्रा ने विस्तार से विकास कार्यों की चर्चा की और सामाजिक कार्यों के साथ अध्यात्म को जोड़ने की वकालत की।पश्चिम बंगाल की महिला सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा ने महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा की।

डा चंद्रशेखर प्राण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत राज की चर्चा की।और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया। केवला दुबे ने क्षेत्रीय ग्राम स्वराज की चर्चा और रिपोर्ट प्रस्तुत की।देवनाथ भाई और प्रदीप पाण्डेय ने दक्षिणांचल के गावो में पंचायत को सशक्त करने के प्रयास युवाओं के संगठन और भागीदारी की जानकारी दी। शुभा प्रेम ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर आश्रम के कार्यक्रमों की जानकारी दी।विमल भाई ने मुख्य और विशिष्ट अतिथियों का परिचय दिया।

इस मौके पर पुतुल दीदी मंजू ,बहन,डा विभा, डा ब्रह्मजीत सिंह, रामजन्म,मंजू देवी , रामेश्वर प्रसाद,उमेश चौबे, रमेश यादव, राजेश मुरारी सहित चोपन, कोन, दुद्धी, म्योरपुर,बभनी ब्लॉक के ग्रामीण अगुआ और देश के अनेक राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?