गुरु नानक देव ने सिखाया है कि ईश्वर एक है सभी मनुष्य उसकी संतान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नाम जपो — सच्चे ईश्वर का सिमरण और भजन करो

O ना कोई हिन्दू, ना कोई मुसलमान — सब इंसान हैं

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व गतवर्ष की भाती गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रॉबर्ट्सगंज में बहुत ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें रागी जत्था राजिंदर सिंह लखनऊ वाले एवं सुरजन सिंह द्वारा कीर्तन गायन किया गया।

कमलेश सिंह द्वारा मंच का संचालन करते हुए बताया “ना कोई हिन्दू, ना कोई मुसलमान सब इंसान हैं। इस वाक्य के माध्यम से गुरु नानक ने यह सिखाया कि ईश्वर एक है, और सभी मनुष्य उसकी संतान हैं। उन्होंने भेदभाव, जाति-पात, ऊँच-नीच को मिटाने का संदेश दिया।

पृथ्वीपाल सिंह द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किरत करो नाम जपो वंड छको किरत करो हमेशा ईमानदारी और मेहनत से जीवन यापन करो। नाम जपो  सच्चे ईश्वर का सिमरण और भजन करो वंड छको  जो कुछ तुम्हारे पास है, उसे ज़रूरतमंदों के साथ बाँटो।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल शर्मा द्वारा बताया कि गुरु नानक जी ने मानवता को ही धर्म बताया हे हमें उनके उद्देश्यों पर खरा उतरना चाहिए।

इसके तत्पश्चात अरदास उपरान्त गुरु जी का अटूट लंगर चला
3 बजे शाम से गुरु जी की शोभायात्रा निकाली गई जो गुरुद्वारा से निकल महिला थाना से स्वर्णजयंती चौक से सीतलामंदिर चौक से गुरुद्वारा आई जिसमें दूर दूर से संगत ने आकर गुरुवाणी गायन किया।

गतका पार्टी मिर्जापुर से आकर कर्तव्य दिखाया एवं आतिशबाजीया हुई।

गुरुनानक बालिका कॉलेज की विद्यार्थियों ने बोले सो निहाल का जयकारा लगा कर अपना कर्तव्य पूरा किया।


गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में विधायक भुपेश चौबे, रूबी प्रसाद, अशोक मिश्रा , सुशील पाठक द्वारा गुरु नानक की जीवन पर प्रकाश डाला गया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, , पारब्रह्म सिंह,परमजीत सिंह,बलविंदर सिंह,गुरप्रीतसिंह दिलकरन ,रॉबिन,यशु, संतोष सिंह,अमर सिंह,गुरजीत,त्रिलोकसिंह, गोल्डी एवं बलकार सिंह व महिलाओं द्वारा सेवा सम्पन्न हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?