24 दिसंबर से गूंजेंगी ‘मानस’ की चौपाइयां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- 31वें श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ की तैयारियां शुरू, समिति की बैठक में बनी रूपरेखा

सोनभद्र। नगर के श्री रामलीला मैदान स्थित सभागार में सोमवार की देर रात श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया और इस वर्ष होने वाले 31वें श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ की रूपरेखा तय की गई।

समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 24 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगा। वहीं 2 जनवरी 2026 को विशाल भंडारा एवं भव्य शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की रात्रि 10 बजे श्रीराम दरबार की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन प्रातः पूजन, आरती, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। महायज्ञ में काशी से पधारे श्रीरामचरितमानस के मर्मज्ञ पंडित सूर्यलाल मिश्र अपने आचार्यत्व में 111 भूदेवों के साथ संगीतमय पाठ करेंगे।

समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि में सुप्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा श्रीरामकथा का संगीतमय वाचन किया जाएगा, जिससे नगर में आध्यात्मिक माहौल और भक्तिभाव की गूंज रहेगी।

बैठक के दौरान वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा महामंत्री सुशील पाठक एवं शिशु त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक इंद्रदेव सिंह ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से कृपा नारायण मिश्र, डॉ. जे. एस. चतुर्वेदी, मिठाई लाल सोनी, जितेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, अजीत सिंह भंडारी, शैलेंद्र चौबे, घनश्याम सिंघल, परमेश जैन, संगम गुप्ता, अशोक गुप्ता, धर्मराज सिंह, विमल अग्रवाल, सुधाकर दुबे, राजेश बंसल, सरदार राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?