जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री का जनपद में होगा आगमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राज्यमन्त्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड़ ने मुख्यमंत्री से मिल दिया आमंत्रण पत्र

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर सोनभद्र जिले के चौपन रेलवे ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भव्य आगमन प्रस्तावित है। यह अवसर पूरे जनपद के लिए गर्व और उत्साह का क्षण होगा।


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा व संजीव त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ओबरा विधानसभा क्षेत्र में उनका प्रथम आगमन होगा, जिससे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।


यह आयोजन जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और स्वाभिमान को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में जनजातीय झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मुख्यमंत्री का संबोधन प्रमुख आकर्षण रहेंगे।


भाजपा नेताओं ने जनपद के सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?