नौगढ़ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 75 फरियादियों ने राखी अपनी समस्याएं, डीएम ने दो मामलों का किया मौके पर निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 75 फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण देते हुए दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिकायतों में राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर शिकायतकर्ताओं से मिलकर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की हर समस्या का समाधान शीघ्र और निष्पक्ष रूप से हो। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांहे, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत, नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, जिलेदार राजकुमार सोनकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?