सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव की जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं महान समाजवादी नेता चिंतक एवं विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती जिला पार्टी कार्यालय पर मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सरदार पटेल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है देश को एकजुट किया और रियासतों को खत्म किया और आचार्य नरेंद्र देव जी समाजवादी विचारों से प्रभावित थे वह जनक हैं ।

समाजवादी आंदोलन के आज हम सब लोग मिलकर उन्हें याद कर रहे हैं । देश की खुशहाली का रास्ता समाजवादी आंदोलन से ही होगा ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महान पुरुषों के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और इसी के साथ-साथ हर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं । लेकिन भाजपा सरकार हर वर्ग को धरातल में मिलने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।


संगोष्ठी को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान , परमेश्वर यादव , मन्नू पाण्डेय, गीता गौर , जयप्रकाश उर्फ चेखूर पाण्डेय, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, अशोक, विवेक समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?