आवास और शौचालय निर्माण में धांधली बर्दाश्त नही किया जाएगा:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जन जुनवाई(सम्भव दिवस) में नगर वासियों की सुनी गई समस्याएं

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद मे आयोजित सम्भव दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सोमवार को नगरवासियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास और शौचालय के निर्माण में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी निर्माण में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की नियमित निगरानी करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश जैसी समस्याओं के समाधान के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभानी होगी ।

इस मौके पर सभासद अनवर अली मनोज चौबे, प्रदीप कुमार, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी , सुजीत कुमार, राजीव, अमित दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?