नहाय खाय के साथ छठ पूजा का व्रती महिलाओ ने शुरू किया व्रत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिले में छठ पूजा की धूम शुरू हो गई है। शनिवार को नहाय-खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हुई। जिले में व्रती महिलाओं ने देर शाम स्नान कर पवित्र तरीके से लौकी और चावल का भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर घरों में विशेष पकवान बनाए गए और छठ मइया की पूजा की गई।

व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जला व्रत के लिए तैयार हो गई हैं। छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं सूर्य देव और छठ मइया की पूजा करेंगी और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। इस पर्व को लेकर सोनभद्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।


जनपद के विभिन्न घाटों और तालाबों पर व्रती महिलाएं सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अर्घ्य देंगी। इस अवसर पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ पूजा के दौरान स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?