नौगढ़ के देवरी कला में कंपोजिट विद्यालय के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के देवरी कला गांव में सुबह कंपोजिट विद्यालय के पास मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अचानक स्कूल के पास मगरमच्छ को रेंगते देख बच्चों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ पर पूरी निगरानी रखी जा रही है तथा जल्द ही इसे पकड़कर सुरक्षित जलाशय में छोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष रेस्क्यू टीम गठित कर दी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि देवरी कला गांव के पास नौगढ़ बांध नोनवट गांव से शुरू होता है। संभावना जताई जा रही है कि मगरमच्छ वहीं से बहकर गांव की ओर आ गया। किसानों का कहना है कि वे रोजाना बांध के पास सिंचाई कार्य और खेती की गतिविधियों में लगे रहते हैं, मगर मगरमच्छ की मौजूदगी के कारण अब खेतों की ओर जाने से डर लग रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के मौसम में पहाड़ी नालों और नदियों के रास्ते जंगली जीव अक्सर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। विभाग की टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो सके। ग्रामीणों से अपील की गई है कि जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं जाता, तब तक कोई भी व्यक्ति बांध या विद्यालय के आसपास न जाए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?