नौगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी पशु तस्कर, कई जिलों में दर्ज हैं 11 मुकदमे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) पुलिस को बुधवार की देर शाम बड़ी सफलता मिली, जब नौगढ़ थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी पशु तस्कर रामबचन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रामबचन (35) पुत्र राम अवतार, निवासी लौंदा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली का रहने वाला है। वह लंबे समय से नौगढ़ थाने में दर्ज पशु तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी तस्कर चिरवाटांड मोड़ चबूतरा के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, रामबचन का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आयुध अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत पशु तस्करी, गोवध और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग ने पहले ही 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कश्यप, हेड कांस्टेबल परशुराम, हेड कांस्टेबल ऋतुराज, कांस्टेबल सतीश यादव और कांस्टेबल नंद कुमार शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?