दो कारो की आमने-सामने हुई टक्कर,तीन लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला-नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना गुरमुरा के पास दो कारो की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें सवार व्यक्तियो में एक गंभीर और दो मामूली रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा क्षेत्र में झारखंड राज्य के डाल्टनगंज निवासी सतीश दुबे पुत्र सिद्धेश्वर दुबे 55 वर्ष व रूपेश कुमार पुत्र संतोष राम 35 वर्ष जो कार से वाराणसी की तरफ जा रहे थे की अचानक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें टाटा हैरियर कार सवार सतीष दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए और साथ में सवार रूपेश कुमार को मामूली आई,जिन्हें मौक पर जुटे लोगों ने ऑटो से डाला स्थित निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया।

वहीं मारुति ईको कार सवार रोहित गुप्ता पुत्र हीरालाल 35 वर्ष निवासी ओबरा मामूली रूप से घायल हो गए जिसे टोल प्लाजा की एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेज दिया गया ।

इस मामले में थाना चोपन के क्षेत्रीय उप निरीक्षक रामपेर यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो कार क्षतिग्रस्त हो गई है जिस पर सवार में एक गंभीर व दो मामूली रूप से घायल हुए हैं । जिनका उपचार चल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?