90 किलो अवैध पटाखा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखा की बिक्री करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस द्वारा अवैध रुप से भण्डारण किये गये 05 पेटियों व 02 बोरियों में करीब 90 किग्रा अवैध पटाखा जिसकी कीमत करीब 02,85,000 रुपये बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व मे रात्रि को थाना ओबरा पुलिस द्वारा आगामी पर्व दिवाली , छठ पूजा के दृष्टिगत अवैध पटाखा की दुकान व भंडारण कि चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिन्टु कुमार गोयल पुत्र स्व0 हेमराज गोयल निवासी सिनेमा रोड चूरी गली थाना ओबरा, हालपता आर.के. एजेंसी डाला रोड गजराज नगर थाना ओबरा के गोदाम (आर.के. एजेंसी गजराज नगर थाना ओबरा) में थाना ओबरा पुलिस द्वारा दबिश दिया गया । जहाँ से कुल 05 पेटियों व 02 बोरीयों में करीब 90 किग्रा भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखा का अवैध पटाखा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 85 हजार रुपये है।

इस बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 236/2025 धारा 9ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम मिन्टु कुमार गोयल पुत्र स्व0 भीमराज गोयल के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस विस्फोटक की बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओबरा विजय कुमार चौरसिया,उप निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह चौकी प्रभारी कस्बा, प्रवीण राम, नीरज राय, यशवंत सरोज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?