आईवीएफ तकनीक का साई हास्पिटल में हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में साई हॉस्पिटल सोनभद्र नगर में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड द्वारा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सालय व प्रबंधक डॉ अनुपमा सिंह ने IVF के विषय में विस्तार से बताया कि यह एक प्रकार की सहायक प्रजनन तकनीक है जिसमें अंडे और शुक्राणु को शरीर के बाहर मिलाकर भ्रूण बनाया जाता है, जिसे बाद में गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह तकनीक उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पा रहे हैं।

इस तकनीकी से अब जनपद के नि: संतानता दम्पत्ति भी सुख पा सकते है। पहले यह समाज के लिए एक समस्या रही, जिसकी वजह से बहुत सारे लोग वात्सल्य सुख से वंचित रह जाते हैं। हांलाकि अब अत्याधुनिक तकनीक की मदद से लोगों को इस अभिशाप से मुक्ति मिल रही है। विज्ञान की तरक्की के साथ बांझपन की समस्या को खत्म करने के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया जाता है। जिसकी मदद से पुरुष और स्त्री दोनों के ही प्रजनन संबंधी दोषों को खत्म किया जा सकता है।


इस कार्यक्रम मे सदर विधायक भूपेश चौबे ,घोरावल विधायक अनिल मौर्य,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, डॉ धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, उस्मान अली,पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता , समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रमेश दुबे तथा अविनाश शुक्ला सहित चिकित्सालय के डॉक्टर, स्टाफ व अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?