बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ रहेगा रालोद: अनिल दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किसानों की खुशहाली, किसानों का मान-सम्मान है रालोद का प्रमुख एजेंडा- अनिल दुबे

राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बिहार मे राष्ट्रीय लोकदल का कोई उम्मीदवार चुनाव नही लड़ेगा लेकिन पार्टी एनडीए के समर्थन में रहेगा और उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उक्त बातें पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा।

बुद्धवार को जनपद के रईया गोसाईं विकास खण्ड चतरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का जनपद की सीमा में कार्यकर्ताओ द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत लोकदल जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया। जनपद में आगमन के बाद वह सीधा सिंचाई डाक बंगला परिसर में पहुंचकर वहां स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर नगर में स्थित लोकदल कार्यालय पर पत्रकार वार्ता किया।


पत्रकार वार्ता के दौरान लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि  किसानों की समस्याओं को लेकर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि किसानों की खुशहाली किसानों का मान-सम्मान ही राष्ट्रीय लोक दल का प्रमुख एजेंडा शुरू से रहा है,आज भी है और आगे भी रहेगा।

अनिल दुबे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को एनडीए सरकार द्वारा भारत रत्न का सम्मान देकर देश के सभी किसानों को सम्मानित करने का काम किया गया है। आज एनडीए सरकार में रहकर राष्ट्रीय लोक दल किसानों और कामगारों की आवाज और मजबूरी से उठाने का काम कर रहा है।

रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोग


पत्रकार वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल काफिले के साथ लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे पूर्व निर्धारित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता करने के लिए चतरा विकास खंड के रईया गोसाईं गांव पहुंचे। जहां पहले से इंतजार कर रहे किसानों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय रहवासियों ने राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से आगामी पंचायत चुनाव अकेले लड़ने की हुंकार भरा गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया संगठन बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से तैयार है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं, तथा पार्टी आमजन तक अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए सक्रिय अभियान चला रही है।

राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि पार्टी सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में तेज गति से चल रहा है, और पूर्वांचल में सोनभद्र राष्ट्रीय लोक दल का मजबूत गढ़ बन चुका है। बताया सोनभद्र के संगठनात्मक ढांचे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की पूरी नजर है। कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी के नेतृत्व में युवाओं , कामगारों में स्किल डेवलपमेंट कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में आये कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद की धरती पर राष्ट्रीय लोक दल लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा किसानों, नौजवानों और महिलाओं में पार्टी के प्रति गहरा विश्वास है। हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि रालोद किसान, मजदूर और आमजन के सम्मान की राजनीति करता है और आगामी पंचायत चुनाव में सोनभद्र निर्णायक भूमिका निभाएगा।

इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे को क्षेत्रीय आवश्यक समस्याओं से अवगत कराते हुए मुख्य रूप से सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की मांग के क्रम में जसौली सिंचाई परियोजना के निर्माण की मांग के साथ साथ नहरों के मरम्मत एवं साफ-सफाई कराने की मांग किया। किसानों ने समयानुसार खाद बीज न मिलने की शिकायत भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने और संचालन जिला मीडिया प्रभारी समित मिश्रा (सन्नी) ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, युवा लोकदल के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी, जिला महासचिव मूरली सिंह चौहान, महासचिव रोहित सिंह, जिला सचिव विजय भारती, अनुसूचित प्रकोष्ठ ओमप्रकाश भारती, किसान प्रकोष्ठ के बृज नंदन मौर्य, सुनील गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रशांत सिंह, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ महासचिव विवेक चतुर्वेदी सहित ,राजकुमार मिश्रा, पवन मिश्रा ग्राम प्रधान ऐलाई, मृत्युंजय मिश्रा, अलोपी चंद्र अग्रवाल, राकेश कुमार मिश्रा, राजाराम मौर्या, सत्येंद्र चौहान, विजय मिश्रा, सोमनाथ भारती, रजिन्दर कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?