भाजपा के बडे नेताओ के दामाद मुसलमान भाई, भगा दे तो जाने: राम अचल राजभर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्तिकेय

सपा विधायक व राष्ट्रीय महासचिव के विवादित बोल से गर्म हुआ जनपद का सियासी पारा

अम्बेडकरनगर(उत्तर प्रदेश)। राजनीति में अपने आप को बनाये रखने के लिए नेताओ को सबसे आसान मुद्दा सनातन धर्म पर टिप्पणी करना लगता है।ऐसा ही एक ताजा मामला हिन्दू धर्मगुरुओं पर अशोभनीय टिप्पणी और रामचरित मानस की प्रति जलाने वालो को अपना मसीहा कह कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर विवादों में घिर गए है। पीडीए सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक राम अचल राजभर का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है,जिसको लेकर उनकी किरकिरी भी हो रही है।

आपको बताते चले कि राम अचल राजभर मौजूदा समय में अंबेडकरनगर जिले की अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक है और वह सपा के राष्ट्रीय महा सचिव भी है। विवादित बोल का यह वायरल वीडियो अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें राम अचल राजभर पीडीए की एक चौपाल को संबोधित कर रहे है। इस चौपाल में राम अचल राजभर ने सार्वजनिक रूप से दक्षिण भारत में राम चरित मानस की प्रति जलाने वालों के हिमायती की भूमिका में बयान देते नजर आ रहे है। इसके अलावा राम अचल राजभर यह भी कह रहे है कि अपने धर्म गुरुओं द्वारा लिखित किताब को पढ़िए तब आप कुंभ नहीं जाओगे और अयोध्या नहीं जाओगे।

इतना ही नहीं सपा की पीडीए चौपाल को संबोधित करते हुए राम राजभर ने भाजपा और संघ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी के जितने बड़े बड़े नेता है उनके दामाद मुसलमान भाई है…भगाए तो जानू…आडवाणी, अटल बिहारी बाजपेई, मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए बाबा बागेश्वर धाम के बारे में कहा कि वो पर्ची खोलते है उनका भाई पकड़ कर कट्टा में जेल भेज दिया गया उनकी पर्ची नहीं खोल पाए। बागेश्वर धाम की बहन ने मुस्लिम से शादी की है और आपको राय देता है कि हिन्दू साथ ही हिंदू धर्म गुरु राम भद्राचार्य पर विवादित टिप्पणी कर विवादों में घिर गए है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?