सोनभद्र दौरे पर आएंगे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व के आगमन को लेकर कैम्प कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सोनभद्र पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सबसे पहले सिंचाई डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज में भारत रत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे उरमौरा स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता के पश्चात क्षेत्रीय भ्रमण पर निकलेंगे और दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, युवा रालोद प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल, जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज चौबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?