25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कमलेश यादव

इनामी अपराधी आदिल घायल, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद

आजमगढ़(उत्तर प्रदेश)।  जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी आदिल घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, बाइक और नकदी बरामद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिलरियागंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में आदिल नाम का शातिर अपराधी गिरफ्तार हुआ। इस दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा,, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक अपाची मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद बरामद हुए।


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आदिल पशु चोरी गैंग का सक्रिय सदस्य आदिल गिरफ्तार हुआ है इस पर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में अवैध हथियार रखने, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, गौतस्करी व गौवध, गैंगेस्टर एक्ट समेत कुल 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?