प्रधानमंत्री ने जीएसटी घटाकर व्यापारियों को व्यापार करने में इजाफा किया:रविन्द्र जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने व्यापारियों से किये सीधा संवाद, जीएसटी के बताएं फायदे

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री
जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज नगर पालिका परिषद सोनभद्र के न्यू मार्केट की विभिन्न दुकानों पर जाकर सरकार द्वारा जीएसटी घटाएं जाने के फलस्वरूप व्यापारियों को होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जीएसटी को घटाकर व्यापारियों को व्यापार करने में इजाफा किया है और इसके साथ ही उनके आय में वृद्धि के रास्ते भी खोले हैं। जीएसटी कम होने से कम धनराशि लगाकर लोग अधिक रोजगार कर सकेंगे और अपनी इनकम को वह बढ़ा सकेंगे। इससे आम जनमानस को भी काफी लाभ पहुंचेगा या देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में काफी मजबूती प्रदान करेगा और देश को सशक्त और मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करके कई दुकानों पर जीएसटी के फायदे के संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी और कस्टमर से भी संवाद कर उनको प्रोडक्ट खरीदने में होने वाले लाभ के संबंध में भी बताएं।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्त, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?