नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर पण्डालों में मां आदि शक्ति के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नवरात्रि में जनपद के घोरावल कस्बे में  मां दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति द्वारा साज सज्जा को भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा को पंडाल मे स्थापित कर भव्य रूप से पंडाल सजाया गया है।

इस मंदिर के इर्द-गिर्द के सभी देवी मंदिरों की भी साथ में सजावट हो गई है। मनमोहक आकर्षक ढंग से गुफा सजाई गई है जो क्षेत्र में अद्वितीय रहेगा। विंध्याचल झांकी दर्शन, वाराह अवतार, हनुमान का सुरसा के मुँह मे प्रवेश, बाबा बर्फानी, श्री राम, भूत कंकाल समेत कई आकर्षक झाँकियां भी सजाई गई है जो कि बहुत ही मनमोहक है। सोमवार की रात से पंडाल मे पूजन की शुरुआत हुई। आचार्य कमलेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कराया।

दशमीहवा तालाब पर स्थित दुर्गा मंदिर, शिव शंकर, माता शीतला मंदिर, अष्टभुजा मंदिर तथा झाँकियां सज गई है।

समिति के अध्यक्ष डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमन उमर, सुनील सोनकर, संयोजक शिप्पू अग्रहरि, व्यवस्थापक अनुराग अग्रहरि, सह संयोजक शुभम कुमार लाला, गोविंद मोदनवाल, विवेक उमर, रणधीर मोदनवाल, राहुल गुप्ता, कौशल, दीपक, प्रदुम्न उमर, रवि मोदनवाल आदि लोग कार्यक्रम मे तन्मयता से जुटे हैं।

इसके अलावा नगर के धर्मशाला प्रांगण में भी दुर्गा पंडाल सजा हुआ है। तिराहे पर भी मां दुर्गा का श्रृंगार किया गया है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन के लिए जुट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?