महिलाओ व बालिकाओ पर हूटिंग करने वाले 5 मनचलो का हुआ चालान, 35 को हिदायत देकर छोड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत लगातार महिलाओं की सुरक्षा एवं समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यवाही जारी है। 

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक रामज्ञान यादव ने 5 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि मन्नालाल निवासी लुर कुटिया थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर, विकास निवासी पटेहरा थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर, चंद्रशेखर निवासी नेवारी थाना घोरावल, चंद्रेश निवासी केवली तथा राजकुमार निवासी आमडीह द्वारा मेला देखकर जाते समय महिलाओं बच्चों को हूटिंग की जा रही थी। इन पांचों आरोपितों के विरुद्ध धारा 170, 135, 126 बीएनएसएस में चालान किया गया।

इंस्पेक्टर शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानो से लगभग 35 व्यक्तियों को हिदायत देकर छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?