अमित मिश्रा
दलित युवक पर जानलेवा हमला कर किया लहुलूहान,
दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा तापीय परियोजना अस्पताल के सामने शुक्रवार की देर शाम कार सवार चार लोगों ने एक दलित युवक पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया, वही भीड़ बढ़ती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को परियोजना अस्पताल में भर्ती कराए। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।
वही जानकारी होते ही ओबरा पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
घटना के सम्बंध में पीड़ित मोनू पुत्र स्व.विरम बाल्मीकि निवासी ओबरा ने दी तहरीर में बताया है कि परियोजना अस्पताल के सामने चाय पी रहा था। इस दौरान एक कार से कुछ लोग आए और बिना कुछ बातचीत किए मारपीट कर उसे घायल कर दिया। हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूर्या पुत्र अज्ञात, विनय पटेल पुत्र अज्ञात, तनवर कुरैशी पुत्र अज्ञात निवासी चूड़ीगली ओबरा तथा विनोद हरिजन पुत्र अज्ञात निवासी बिल्ली ओबरा सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपी तनवर कुरैशी एवं हंसराज भारती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।







