युवक का आरोप, भ्रष्टाचार की शिकायत पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने किया जानलेवा हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके चोपन विकास खण्ड का रेणुका पार का क्षेत्र अब शिकायत कर्ताओ के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा ग्राम पंचायत बैरपुर निवासी एक युवक ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरपुर के टोला टेढ़ीटेन निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत बैरपुर के टेनहवा टोले में रपटा निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने को लेकर उसने कुछ पत्रकारों को इसकी जानकारी व बयान दिया था, जिसे लेकर बैरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनधि सुनील कुमार काफी नाराज हो गया।

पीड़ित ने बताया कि बीते शुक्रवार को इसी बात से नाराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार अपने कुछ साथियों छोटेलाल, सूरज व ओमप्रकाश के साथ मिलकर किसी धारदार चीज से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला होते ही वह मौके से भागने लगा और घटनास्थल पर मौजूद उसकी मोटरसाइकिल आरोपियों ने रख ली। घटना के बाद उसने मामले की जानकारी डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दिया।

वही पीड़ित उमेश के मुताबिक आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनधि पर वर्ष 2018 में वाहन चोरी सहित अन्य संगीन घटनाओं को लेकर मुकदमा दर्ज हो चुका है। बैरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काफी दबंग किस्म का व्यक्ति हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?