नवरात्र पर बच्चों ने प्रस्तुत की अद्भुत झांकी, नौ देवियों संग रावण-महिषासुर का किया पाठ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

सोनभद्र। पं0 विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में नौ देवियों के साथ-साथ राम, लक्ष्मण, सीता, परशुराम, रावण और महिषासुर की झांकी सजाई गई। बच्चों ने माता लक्ष्मी, गणेश और कार्तिकेय का भी मनोहारी अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

झांकी के माध्यम से भगवान राम द्वारा रावण वध और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर मर्दिनी का दृश्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपने अभिनय से यह संदेश दिया कि सत्य की सदैव विजय होती है, अन्याय और अनीति पर अंततः न्याय और नीति की जीत होती है।

कार्यक्रम को देखकर विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। छात्र-छात्राएं एवं दर्शक पूरी तरह भावविभोर नजर आए।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खान, राजू प्रसाद, चन्द्रभान देव, संदीप चौहान, मनीष दूबे, कृष्ण देव, शशि पटेल, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, निधि सिंह, स्वेता सिंह, पायल सोनी, आरती, पूजा भारती, सरोज, प्रीति, सरिता सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?