नौगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल, सीएचसी में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सोनवार गांव के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बोदलपुर निवासी इंद्रजीत अपनी पत्नी सुशीला, किस्मती और मेघनाथ के साथ राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मधुपुर निवासी अजय विश्वकर्मा की बाइक से उनकी मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें पलट गईं और चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर नीरज कन्नौजिया और उनकी टीम ने सभी का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?