सी एस पाण्डेय
O- नेत्र परीक्षण शिविर मे वितरण किया गया चश्मा
बभनी (सोनभद्र) । क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान, चित्रकूट द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों से आये ग्रामीण 270 ने नेत्र की जांच कराई।
बभनी क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में शुक्रवार को एक विशाल नि शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व्यास चन्द्र विश्वकर्मा द्वारा मां भारती व सदगुरु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया ।
इस बाद ग्रामीण क्षेत्र से आये मरीजों के नेत्र परीक्षण किया गया।जिन लोगों को मोतियाबिंद की निकला,उनका निःशुल्क आपरेशन सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान, चित्रकूट में किया जायेगा।जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता थी । उन्हें निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया और दवा दिया गया।इस शिविर में बभनी, चपकी, चौना, जिगनहवां, भलपहरी, सतबहनी, बरवाटोला, भंवर, शीश टोला, बीजपुर, म्योरपुर छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों से अपने नेत्र का परीक्षण कराया । इस नेत्र जांच परीक्षण 94 ग्रामीण मोतियाबिंद ऑपरेशन के चयनित किया गया । उनका निःशुल्क आपरेशन किया जायेगा । 70 ग्रामीण को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया । 100 लोग जिनका पहले मोतियाबिंद का आपरेशन हो चुका है को चश्मा दिया गया।
शिविर में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर नेत्र विज्ञान संस्थान, चित्रकूट,
डॉ श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ राजकुमार, आषुतोष, दयाराम सिंह, कुंवर सिंह शामिल रहे साथ ही साथ आनन्द सह संगठन मंत्री, मिथिलेश सिंह, डॉ0 व्यास चन्द्र विश्वकर्मा, डॉ0 लालजी सुमन, शंकर विश्वास, शिव प्रसाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।







