सोन इको प्वाइंट के कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह के जिम्मे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी और सीडीओ ने सोन प्रेरणा कैफे का किया उद्घटान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को जिला प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को इको पॉइंट मारकुंडी घाटी पर सोन प्रेरणा कैफे के संचालन की जिम्मेदारी जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उद्घाटन कर के सौपी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि आज से मिशन शक्ति 0.5 का शुभारंभ प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसके परिपेक्ष में महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। जनपद के सबसे महत्वपूर्ण पिकनिक स्पॉट इको पॉइंट पर सोन प्रेरणा कैफे का शुभारंभ कराया गया है।

इस सोन प्रेरणा कैफे का संचालन सहयोगी स्वयं सहायता समूह, ग्राम- बिजौली की सदस्य उषा देवी के द्वारा किया जाएगा, जिससे इन्हें सतत रोजगार का माध्यम उपलब्ध हो सकेगा।

उपयुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह ने बताया कि इस कैफे पर आपको समूह द्वारा बनाइ गई सभी तरह की सामग्रियां एवं खाने पीने से संबंधित श्री अन्य मिलेप फूड से बनी सामग्रियां, फास्ट फूड जैसे चाय,कॉफी, बर्गर, चाऊमीन, मंचूरियन आदि चीज उपलब्ध होगी।


इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजीविका के क्षेत्र में निरंतर अभिनव प्रयास किया जा रहे हैं जिसके तहत आज इस प्रेरणा कैफे का शुभारंभ किया गया है। आप लोग इसे नियमित रूप से संचालित करिए एवं अपने रोजगार को बढ़ाइए। इसके साथ ही आने वाले समय में अन्य पिकनिक स्पॉट पर भी इस तरह के प्रेरणा कैफे खोले जाएंगे जिससे कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग मिल सके।


इस कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रॉबर्ट्सगंज, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रावटसगंज, जिला रिसोर्स पर्सन सीएलएफ मैनेजर, ग्राम प्रधान बिजौली एवं समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?