प्रदर्शनी में तस्वीरों के जरिए दिखा आत्मनिर्भर भारत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O आरटीएस क्लब में भाजपा नेताओं ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

सोनभद्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी क्रम में रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब में लगे विकास प्रदर्शनी का अवलोकन घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया।
विकास प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को विशेष स्थान दिया गया। लाभार्थियों की कहानियाँ भी प्रदर्शनी का आकर्षण बनीं।
अवलोकन के दौरान डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश के लिए नई उम्मीद और विकास का मार्ग लेकर आया है। आज हर योजना आम जन तक पहुँच रही है और देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है। यह प्रदर्शनी हमारी सरकार की पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोग सीधे लाभार्थियों की कहानियों और योजनाओं के प्रभाव को समझ पाएंगे। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी से अपने आप को जुड़ा महसूस करे।
नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव और महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल योजनाओं को दिखाना नहीं है, बल्कि आमजन को जागरूक करना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती देने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल, शाहगंज मंडल अध्यक्ष मनीष पटेल, राहुल सिंह पटेल, अभिषेक गुप्ता, राजन गुप्ता, राजेश बल्ला समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?