कम्पोजिट विद्यालय पर आयोजित हुआ अभिभावक -शिक्षक बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड दुद्धी के कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज में शुक्रवार अभिभावक शिक्षक बैठक विभागीय दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया। इस बैठक का शुभारम्भ एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकमल यादव के द्वारा बैठक में छात्रों के नामांकन उपस्थिति व सत्र परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट को साझा किया। 

बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना, लगातार अनुपस्थित बच्चों के माता-पिता से इस संबंध में चर्चा कर विद्यालय नही आने का कारण जानने का प्रयास कर बच्चों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु विशेष बल दिया गया।   डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता, मोजा, स्कूल बैग, स्टेशनरी के सामान क्रय करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

निपुण भारत मिशन पर चर्चा करते हुए अभिभावकों से अपेक्षा की गई कि बच्चों के साथ समय बिताए, बच्चों को गृह कार्य पूर्ण करने व सीखने में सहयोग प्रदान करें। शारदा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चों हेतु समर्थ कार्यक्रम एवं विद्यालय प्रबंधन समिति पर भी चर्चा की गई प्रधानाध्यापक द्वारा अभिभावकों से सुझाव भी मांगा गया और अभिभावकों ने भी अपने विचार रखें। उन्हें विश्वास दिलाया गया कि हर संभव विद्यालय को और बेहतर तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक प्रयास करेंगे।

इस बैठक में वरिष्ठ शिक्षिका अंजू रानी, श्वेता जायसवाल, शालिनी कुमारी, पद्मावती देवी, चंचल गुप्ता ने सहयोग किया।  इस अवसर पर अभिभावक सुशील कुमार, राजाराम, जीदन लाल, सविता देवी सहित बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?