अजीत कुमार
कई महीने से मायके सुल्तानपुर में रह रही है पत्नी
प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने गुरुवार को अपने गृह जनपद स्थित घर पर आत्महत्या कर लिया जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। उनका शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है,पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है,सूचना पर पहुंची मामले की जांच पड़ताल में जुटी,नगर कोतवाली के पूरे केशवराय की घटना।
जनपद में नगर कोतवाली के पूरेकेशव राय गांव के रहने वाले आशीष सिंह आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात है,वह बीते शनिवार को अवकाश लेकर अपने गांव आए हुए थे,आज सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर कर जान दे दिया,जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया,परिजनों ने फौरन सूचना पुलिस को दिया, नगर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अफसर की मौत की जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ किया,जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक अधिकारी के चाचा शिवजीत सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद सालों से चल रहा रहा था,पत्नी चार माह से अपने मायके सुल्तानपुर में रह रही थी,सुबह करीब 9 बजे आशीष आजमगढ़ जाने के लिए तैयार हो रहा था,इसी दौरान पत्नी से फोन पर बातचीत हुई,जिसके बाद पत्नी आशीष अपने कमरे में गया और फांसी लगा कर जान दे दिया,आशीष सिंह को एक 3 वर्षीय बेटा भी है।
क्षेत्राधिकारी सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि आजमगढ़ जनपद में तैनात समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने गुरुवार की सुबह अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। वह प्रतापगढ़ अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान वह कमरे में फांसी लगा लिया, अभी तक जो तथ्य सामने आया है उसमें पति-पत्नी के विवाद का मामला है। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पति पत्नी के विवाद में अफसर ने मौत को गले लगा लिया, अफसर के इस खौफनाक कदम से तीन वर्षीय बेटा अनाथ हो गया,परिजनों मिनटों में सदमे में चला गया,इलाके में अफसर की सुसाइड करने की खबर सभी को हैरान और परेशान कर रही है,







