डेयरी द्वारा बहाया जा रहा दूषित पानी, ग्रामीणो ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर तहसील क्षेत्र के नागनार हरैया गांव का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर तहसील क्षेत्र के नागनार हरैया के जरलहवा मौजा के दर्जनों ग्रामीणों द्वारा एक डेयरी से निकलते प्रदूषित पानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के नागनार हरैया के जरलहवा मौजा में एक डेयरी की दुकान खोली गई है जिसके द्वारा प्रदूषित पानी बाहर छोड़ जाता है भारी मात्रा में या गंदा पानी क्षेत्र के कच्चे हैंडपंपों व गड्ढों में तब्दील होते हैं जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। 

वही ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसका विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,वही अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो निश्चित रूप से क्षेत्र में गंभीर बीमारी से ग्रसित पूरा ग्रामीण होंगे ,ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान उसे तरफ आकर्षित करते हुए संबंधित अधिकारी से तत्काल जांच कर कर दुकान अथवा प्रदूषित पानी की जांच करते हुए उचित कार्रवाई कराकर ग्रामीणों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

इस मौके पर रामभजन ,मनोज कुमार, रमेश कुमार ,रणजीत मौर्य,सूरज कुमार,बृजेश कुमार, राधेश्याम प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?