सन सोसाइटी के अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह और सन्तोष कुमार कोषाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। सन सोसाइटी की बैठक बीते रात्रि को हनुमान मंदिर पर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के नये पदाधिकारी का चयन व दायित्व तय किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशु, संयोजक राकेश गुप्ता, उप संयोजक अमरेश केशरी , कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तथा पुराने वरिष्ठ पदाधिकारी को संरक्षक के साथ-साथ युवा सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया।

बैठक के दौरान सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ और बधाई दी। साथ ही यह भी तय हुआ कि अगली बैठक में अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। बैठक के उपरांत लिट्टी, चोखा, दाल की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें सभी सदस्यों व स्थानीय संभ्रांत लोग ने मिलकर आनंद लिया।

इस दौरान क्लब के संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि सन क्लब सोसायटी हर वर्ष भव्य छठ पूजा का आयोजन करती है। यहाँ की छठ पूजा न सिर्फ पूरे क्षेत्र में बल्कि झारखंड , छत्तीसगढ़ व प्रदेश स्तर पर भी सराही जाती है। इसकी भव्यता और अनुशासन के कारण दूर-दराज़ से श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं। यही वजह है कि सोसायटी की पहचान सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष रूप से बनी हुई है।

मौके पर क्लब के पूर्व पदाधिकारी रमेश चंद्र एडवोकेट, प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुमन कुमार, नन्द किशोर , उदय जायसवाल , रवीन्द्र नाथ,सदस्य सहित क्षेत्र के अशोक जायसवाल सुनील गुप्ता,संजय साजन,नन्दु विश्वकर्मा , पप्पू गुप्ता, नन्दलाल केशरी, ऋषिकेश जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?