नौगढ़ कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा अचानक हुई बेहोश, मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वृंदावन में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 7 की छात्रा करीना (13) अचानक क्लासरूम में बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना से सहपाठियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत वार्डन और परिजनों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद एंबुलेंस पहुंची और छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। करीब एक घंटे बाद छात्रा को होश आया।

डॉ. सिंह ने बताया कि छात्रा कमजोरी के कारण मूर्छित हुई थी। उन्होंने परिजनों को उबला हुआ पानी पिलाने, आराम करने और समय पर दवा लेने की सलाह दी। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल लाने की हिदायत दी।

उपचार के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में सहपाठियों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?