नौगढ़ बार एसोसिएशन से अधिवक्ता निष्कासित, बार की एकजुटता बनी संघ की ताकत, मनमानी करने वाले अधिवक्ता को किया बाहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता कमला सिंह यादव को संघ से निष्कासित कर दिया गया। उन पर लंबे समय से पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार करने और संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने के आरोप थे।

बैठक की अध्यक्षता सत्यानंद तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता को तीन दिन पहले ही नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन न तो जवाब मिला और न ही वे बैठक में उपस्थित हुए। इसके बाद सर्वसम्मति से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई।

बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं में रणविजय यादव, सच्चिदानंद पांडे, अखिलेश, विमलेश यादव, केएन मौर्य, विजय बहादुर सिंह यादव, जिलाजित सिंह, रिंकू यादव, राजकुमार, बबूंदर, विनोद कुमार, जैसलाल जोशी सहित अनेक सदस्यों ने कहा कि संघ की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और व्यक्तिगत मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। वरिष्ठ वकीलों ने इस निर्णय को भविष्य के लिए मिसाल बताते हुए कहा कि आगे भी अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस फैसले से यह स्पष्ट संदेश गया है कि नौगढ़ बार एसोसिएशन अपनी प्रतिष्ठा और अनुशासन की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?