चकरघट्टा पुलिस की करवाई , वांछित/वारंटी को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेशानुसार वांछित/वारंटी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगंबर कुशवाहा के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने अपनी टीम के साथ सीमावर्ती गांवों में सूचना संकलन और दबिश के दौरान एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान रामजतन पुत्र महावीर ग्राम शाहपुर थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली उम्र करीब 56 वर्ष के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मु0अ0सं0 17/14 धारा 323,325,504 भादवि थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली का अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय चंदौली में पेश करने हेतु रवाना किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित/वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना की है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?