विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कोन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संगठन मंत्री जिला रेणुकूट आनंद जी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रखंड संयोजक हृदय निवास पांडे ने कहा कि आज हिंदुओं को एक सॉफ्ट टारगेट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें जातिगत आधार पर बांटकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिशें हो रही हैं। उन्होंने परिषद के स्थापना इतिहास पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता आनंद जी ने सामाजिक समरसता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सहभोज जैसे आयोजनों से समाज में एकता मजबूत होगी। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल जी ने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार अतीत में हिंदुओं पर अत्याचार होते रहे हैं।

कार्यक्रम के समापन पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने कहा कि जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक सुरक्षित रहना कठिन है।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान आरएसएस खंड कार्यवाह अमरेश पांडे, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, धर्म प्रसार प्रमुख नंदलाल गुप्ता, मठ मंदिर प्रमुख दिलीप गुप्ता, सह मंत्री सुशील गुप्ता, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अवध राम, खेतकटवा खंड अध्यक्ष प्रमोद पटेल, घघीया खंड अध्यक्ष दिनेश पासवान, प्रखंड सहसंयोजक दीपक, मोहिउद्दीनपुर खंड अध्यक्ष अमित, शिवपुर खंड अध्यक्ष महेश, श्री राम कृपाल त्रिपाठी, सूरज चौबे, रामचंद्र गुप्ता, रामनाथ राम, सीताराम, प्रदीप राम, लालमन गुप्ता, बजरंग दल संयोजक घघीया हृदय नारायण एवं सुरेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?