भगवान श्री कृष्ण की छठी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)।  सलैयाडिह ग्राम पंचायत में स्थित मां काली मंदिर पर बीती रात भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव बड़े ही धूमधाम व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ भंडारे में सैकड़ो लोगों ने महाप्रसाद पाया इस मौके पर मौजूद मंदिर के पुजारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बीते कई वर्षों से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात छठी का शुभ कार्यक्रम स्थानीय जनों के सहयोग से किया जाता रहा है।

बीते रविवार की शाम लगभग 5:00 से ही क्षेत्र के सैकड़ो महिलाऐं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी के नेतृत्व में प्रमिला देवी शीला देवी शांति देवी उर्मिला देवी प्रतिमा देवी गीता देवी उत्तम देवी आरती देवी पूजा देवी सावित्री देवी शांति देवी रेखा देवी सुषमा देवी सहित दर्जनों महिलाओं की टीम ने मां काली मंदिर के परिसर में ही ढोल, करताल, झाल के मधुर ध्वनि के साथ भगवान श्री कृष्ण के छठी उत्सव में सोहर गीत गया गया “नंद के घर आनंद भयो जग में उजाला भेल हो,” केहू लुटावे अन धन सोनावा, मां यशोदा लुटावे धेनु गईया हो”

तत्पश्चात लगभग 8:00 बजे भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी की स्तुति के पश्चात महाप्रसाद के लिए विशाल भंडारा प्रारंभ हो गया भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी सब्जी चावल और कड़ी खिलाकर विदा किया गया इस मौके पर राजू रंजन तिवारी राजेश तिवारी नंदू तिवारी अशोक तिवारी अशोक जायसवाल उदय जायसवाल पप्पू जायसवाल पप्पू गुप्ता नंदलाल केसरी डब्लू जायसवाल रविंद्र जायसवाल रवि शंकर जायसवाल बी ए गुप्ता अमजीत केसरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता देर रात लगभग 10:00 बजे तक लगे रहे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?