समाधान दिवस पर सुनी गईं जन समस्याएं, 36 शिकायतों का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप नगर निकायों में हर सोमवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस सम्भव में इस बार कुल 36 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अवर अभियंता राज कुमार राज की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

शिकायतों की समीक्षा के दौरान सबसे अधिक मामले साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश व्यवस्था से जुड़े सामने आए। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 4, चुर्क-घुर्मा में 3, चोपन में 6, ओबरा में 4, रेनुकूट में 2, पिपरी में 5, दुद्धी में 3, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा नगर पंचायत में 4 शिकायतें दर्ज की गईं। सभी 36 शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया।

अवर अभियंता राज कुमार राज ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इस दिशा में विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद मनोज चौबे, अनवर अली, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?